7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS: 2017 में आनंदपाल एनकाउंटर की आग में झुलसा तो जुराठड़ा के सरपंच की दिन-दहाड़े हुई हत्या से भी दहल उठा था सीकर…

2017 की वे बड़ी घटनाएं जिन्होंने सीकर को पूरी तरह से हिला कर रख दिया था।

4 min read
Google source verification
sikar 2017 flash back top news

वर्ष 2017 विदाई बेला की दहलीज पर है। वर्ष २०१७ में अपराध ने अंचल को कई गहरे जख्म भी दिए। शहर के साम्प्रदायिक सौहार्द को भी इस वर्ष किसी की नजर लगी। कई दिन शहरवासी डर...भय के साये में रहे। विरोध-प्रदर्शन और दो गुट आमने-सामने भी हुए। हत्या, चोरी, अपहरण सहित अन्य घटनाओं ने पुलिस को जमकर खुली चुनौती दी। कई मामलों में पुलिस ने खुलासा किया तो कई अभी भी उलझे हुए हंै। आनंदपाल एनकाउंटर के बाद गैंगवार पर कुछ हद तक लगाम लगी, लेकिन पलसाना में सरपंच की हत्या के बाद फिर से अपराध की बेल पनपती दिखी। पुलिस व प्रशासन के गलत निर्णयों के कारण कई बार लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा।

sikar annadpal crime 2017

आनंदपाल एनकाउंटर से झुलसा अपराधी आनंदपाल के पुलिस एनकाउंटर के बाद विरोध की लपटों में सीकर भी झुलसा। एनकांटर को फर्जी बताते हुए समर्थकों ने जगह-जगह रास्ते जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सबसे बड़ा घटनाक्रम सदर थाना इलाके के दुजोद गांव में हुआ। यहां पर आनंदपाल समर्थकों ने धोद तहसीलदार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। सांवराद में हुई सभा में भी जिले के राजपूत समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर सरकार की कार्रवाई का विरोध किया।

fatehpur dhruv sikar crime news

सकुशल मिला ध्रुव फतेहपुर से व्यवसायी के पुत्र का फिरौती की मांग को लेकर अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में बालक ध्रुव को मुंबई से बरामद कर अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया।

sikar granite found crime news sikar

ग्रेनेड मिला सदर थाना इलाके के भढ़ाडर गांव के पास खेत में सेना का ग्रेनेड मिला। पुलिस का मानना है कि यह ग्रेनेड वर्ष १९६५ या १९७१ के युद्ध के दौरान क्षेत्र का कोई सैनिक लेकर आया हो। जिसे बाद में खेत में फेंक दिया गया।

padmavati movie sikar virod

फिल्म का विरोध फिल्म पद्मावती को लेकर सीकर में कई स्थानों पर विरोध के सुर उठे। युवाओं ने फिल्म निर्माता का पुतला जलाया। वहीं राजपूत समाज की महिलाओं ने इस मुद्दे पर तलवार उठार कहा कि यह हमारी अस्मिता का सवाल है।

palsana sarpanch murdered crime news sikar

पलसाना में हत्या जुराठड़ा के सरपंच सरदार राव की पलसाना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आपसी रंजिश के चलते जेल में बंद सुभाष बराल और लोरेंस विश्नोई अपने गुर्गों से इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी शातिर शूटर थे। कार में सवार होकर आए और आठ सेकंड मेंं दुकान पर बैठे सरदार राव के आठ गोलियां मार दी। पुलिस अभी तक वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि उनकी पहचान कर ली गई है।

sex racket in sikar news

देह व्यापारसीकर शहर के तीन होटलों मे इस वर्ष देह व्यापार पकड़ा गया। पुलिस ने इस कारोबार से जुड़ी युवतियों के साथ दलालों को भी यहां से गिरफ्तार किया।

fire in sikar crime news

आग ने छीना जीवन शहर के मोचिवाड़ा चौक के पास छप्पर में लगी आग में दिव्यांग जिंदा जल गया। आग लगने के बाद वह बाहर भी नहीं निकल पाया। आग की लपटें देखकर लोग वहां पहुंचे, लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया।

fight between two group sikar

सद्भाव पर आंच सीकर में इस बार साम्प्रदायिक सद्भाव पर भी कई बार आंच आई। शहर के नया दुजोद गेट के पास गणगोर के दिन मारपीट के बाद पथराव के चलते शहर ने तीन दिन तक तनाव का दंश झेला। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आठ मामले दर्ज किए। सीकर के अलावा लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर और खंडेला में भी तनाव के दौर आए, लेकिन सद्भाव बरकरार रहा।

janana hospital news

मौत पर हंगामा शहर के जनाना अस्पताल में प्र्रसूता की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि चिकित्साकर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। परिजनों ने एम्बूलेंस में शव रखकर प्रदर्शन किया।

train accident news

ट्रेक पर मौत ट्रेक के शुरू होने से पहले ही ट्रायल के दौरान इंजन से कुचलने से फतेहपुर क्षेत्र में तीन मजदुरों की मौत हो गई। पटरी पर सो रहे मजदूरों को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। यह दर्दनाक हादसा सूरज उगने से पहले हुआ।

bus accident 59 school girls wad injured

सड़क हादसा जयपुर रोड पर मलकेड़ा के पास सड़क हादसे में 59 स्कूली छात्र-छात्राएं घायल हो गई। स्कूली विद्यार्थी भ्रमण से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद कल्याण अस्पताल में दर्दनाक दृश्य उत्पन्न हो गया।

usurer sikar

सूदखोरों पर डंडा पुलिस का डंडा इस वर्ष सूदखोरों पर भी जमकर चला। मलकेड़ा गांव में दंपती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने सूदखोर गिरोह के खिलाफ ५० से अधिक मामले दर्ज किए। तीस से अधिक सूदखोरों को गिरफ्तार किया गया।

kachha baniyan found in sikar

कच्छा गिरोह शहर के राधाकिशनपुरा क्षेत्र में इस बार कच्छा-बनियान चोर गिरोह ने दस्तक दी। यह गिरोह शहर में कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में जरूर कैद हो गया।