दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पीडि़त को कहा कि 'तूने माताजी मंदिर से दान पत्र चुराया है।' पीडि़त ने तर्क दिया कि उसने मंदिर से चोरी नहीं की। इस पर आरोपित उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और फिर इसे पेड़ से बांध दिया। इसी दौरान चार-पांच युवक और वहां आ गए। एक महिला भी उनके साथ थी, जिसके कहने पर आरोपितों ने पीडि़त के जेब की तलाशी ली और 15 सौ रुपए निकाल लिए।