खाटूश्यामजी. गरीब किसान के घर में पैदा हुई बेटी अब वॉलीबाल में देश-विदेश में नाम कमा रही है। पहले वह राजस्थान की कप्तान रही अब देश की टीम में खेल रही है। उसकी पीड़ा है, पुरस्कार तो खूब मिल रहे हैं, लेकिन आर्थिक मदद की दरकार है। बिना आर्थिक मदद ना श्रेष्ठ कोचिंग ले सकते हैं ना ही अन्य जरूरतें पूरी हो सकती है।