माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के बोर्ड प्रबंधन की 22 अप्रेल को हुई बैठक में निर्णय किया कि इसी वर्ष से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की राज्य स्तरीय मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। पिछले करीब चार-पांच वर्ष से पूरे राजस्थान में सर्वाधिक मेरिट शेखावाटी से आ रही थी। कई बार टॉपर भी यहीं के विद्यार्थी रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बोर्ड पहले बारहवीं में टॉप दस तथा दसवीं में टॉप पंद्रह विद्यार्थियों की मेरिट जारी करता था। मेरिट जारी नहीं होगी, केवल दीक्षांत समारोह में अंकों के आधार पर प्रथम तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।