
झुंझुनूं. जिला मुख्यालय पर स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों व युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकारी नौकरियां देने, मंडावा में सरकारी कॉलेज खोलने व अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बेरिकेड्स पर चढकऱ पहले काले झंडे दिखाए। किसान बचाओ देश बचाओ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र फौजी के नेतृत्व में विरोध कर रहे किसानों का कहना था कि एक तरफ प्रदेश का किसान समस्याओं से त्रस्त है, दूसरी तरफ सरकार जश्न मनाने में जुटी हुई है
जिलों की घोषणा फिर अधूरी
नए जिलों की घोषणा हर बार की तरह इस बार भी अधूरी ही रह गई।
आवारा पशुओं के लिए कुछ नहीं
जिले के किसान आवारा पशुओं से परेशान है,लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई घोषणा नहीं की।यह जरूर आश्वासन दिया कि अब एक जनवरी 2018 से किसानों को साढ़े पांच प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।एक अप्रेल 2018 से किसान की मौत पर मुआवजे के रूप में दस लाख रुपए दिए जाएंगे।
साढ़े पांच प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण
सरकार ने यह आश्वासन दिया कि अब एक जनवरी 2018 से किसानों को साढ़े पांच प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।एक अप्रेल 2018 से किसान की मौत पर मुआवजे के रूप में दस लाख रुपए दिए जाएंगे।
उम्र बढ़ाकर 40 साल की
सरकार ने आश्वासन दिया कि अब सरकारी नौकरियों में अधिकतम उम्र की सीमा 35 साल से बढ़ाकर 40 साल की जाएगी। एक लाख 40 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इससे पहले सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान ने युवाओं को नौकरी देने की बात कही तो अनेक युवा खड़े हो गए और खान की बात का विरोध किया। युवाओं ने एक स्वर में कहा कि नौकरी नहीं दी, आपकी बात गलत है। इसके अलावा सरकार ने एंजियोग्राफी निशुल्क करने की घोषणा की।
इन्होंने किया संबोधित....
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री यूनुस खान, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, प्रभारी मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी, संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, झुंझुनूं सांसद संतोष अहलावत, सीकर सांसद सुमेधानंद,उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी आदि ने संबोधित किया। पिलानी विधायक व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुंदरलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच मंचासीन रहे। स्वागत भाषण सभापति सुदेश अहलावत ने दिया।
ये हुए भाजपा में शामिल
नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढाका, राजस्थान यूनिवर्सिटी से निर्दलीय अध्यक्ष रहे नरहड़ निवासी अंकित धायल समेत अनेक सरपंच व पंचायत समिति सदस्य भाजपा में शामिल हुए।
Updated on:
14 Dec 2017 11:40 am
Published on:
14 Dec 2017 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
