7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 अप्रैल को वैशाख पूर्णिमा पर बन रहा सिद्धि योग, जानिए कौन से कार्य होंगे शुभ

यह दान से लेकर खरीदारी तक के लिए शुभ रहेगा। ऐसा संयोग तीन वर्ष बाद आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 29 Apr 2018, 6:00 PM IST

 Vaishakh Purnima 2018

सीकर. स्न्नान और दान के पर्व वैशाख पूर्णिमा पर 30 अप्रेल को इस बार सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। यह दान से लेकर खरीदारी तक के लिए शुभ रहेगा। ऐसा संयोग तीन वर्ष बाद आ रहा है। अब ऐसा ही संयोग वर्ष 2022 में आएगा। पूर्णिमा को ही बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। इस दिन स्वाति नक्षत्र और तुला राशि का चंद्रमा भी समृद्धि व वैभव प्रदान करेगा। व्यापार में वृद्धि के लिए यह योग खास है। पं. दिनेश मिश्रा के अनुसार पूर्णिमा के दिन सोमवार होने से यह सोमवती पूर्णिमा भी कहलाएगी। स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग में वैशाख पूर्णिमा का योग इससे पहले वर्ष 2015 में था। आगे चार साल बाद 2022 में बनेगा। स्वाति नक्षत्र 27 नक्षत्रों में दान में पुण्य प्रदान करने वाला है। इसके अधिपति वायु देव हैं। इसी तरह सिद्धि योग के अधिपति गणेश हैं जो कि हर प्रकार के कार्य में सिद्धि प्रदान करने वाले हैं। तुला के चंद्रमा से वैभव में वृद्धि होगी तथा इस दिन स्नान कर मंदिर व तीर्थ स्थानों पर जल, घट व सफेद वस्तु का दान करना शुभ रहेगा। जिले सहित सीकर शहर में भी मन्दिरों में दान धर्म होगा। झुंझुनूं में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।

शादी के दो साल बाद मां ने 8 माह की बेटी के साथ जो किया वो है बेहद खौफनाक

रेलवे अंडर पास का कार्य फिर शुरू
चला. हरजनपुरा से गोविन्दपुरा सडक़ मार्ग पर स्थित फ ाटक नम्बर 84 पर रेलवे अंडर पास का निर्माण कार्य चार माह बाद शनिवार को फि र से शुरू हो गया है। इसके निर्माण कार्य के साथ-साथ आस पास की भूमि को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया भी चल रही है। निर्माण कम्पनी एलएनटी के अधिकारियों ने बताया कि अंडर पास का निर्माण कार्य करीब दो माह में पुरा होते ही आवागमन की समस्या का समाधान हो जाएगा।