29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की इस बात का फायदा उठाकर तीन जनों ने जब भी मौका मिला इस विवाहिता का किया गैंगरेप

https://www.patrika.com/sikar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 9 Jul 2018, 5:21 PM IST

sikar rape

Gangrape sikar

अजीतगढ़. सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना अंतर्गत के गांव हरदास का बास की एक विवाहिता ने तीन जनों के खिलाफ अजीतगढ़ थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है आरोपी पीडि़ता के साथ लगातार 2 साल से दुष्कर्म कर रहे हैं।

अजीतगढ़ थाना अधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि हरदास का बास की विवाहिता ने रविवार की देर रात अजीतगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा आरोप लगाया कि उसका पति सीधा-साधा है तथा बाहर मजदूरी करता है।

इस बात का फायदा उठाकर गांव का जितेंद्र सिंह पिछले 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही उसको धमकी दे रहा है कि अगर किसी को बता दिया तो पूरे गांव समेत क्षेत्र में उसकी बदनामी कर देगा।

इससे डर के कारण पीडि़ता ने किसी को नहीं बताया। आरोपी जितेंद्र सिंह ने अपने एक साथी राजवीर सिंह साथ गांव के बैंक के पास स्थित घर में उसका गैंगरेप किया।


इसके अलावा 7 मई 2018 को पीडि़ता अजीतगढ़ के सरकारी चिकित्सालय में आई तो जितेंद्र सिंह उसे जबरन अजीतगढ़ की पुरानी तहसील के पास ले गया। वहां एक मकान में राजवीर सिंह व हांसपुर निवासी डीड राइटर कालूराम व जितेंद्र सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि पति के आने के बाद उसने पूरी हकीकत बताई और मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग