शेखावाटी अंचल को प्रदेश की राजधानी से जोडऩे वाले रींगस-जयपुर ट्रेक ringus Jaipur Track का सीआरएस CRS गुरुवार को पूर्ण हो गया है। खास बात यह है कि इस हाईस्पीड ट्रेक पर ट्रायल ट्रेन Train औसत 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौडकऱ महज 35 मिनट में जयपुर पहुंच गई। प्रदेश के सबसे बड़े ब्रिज Railway Bridge पर भी ट्रेन की गति सौ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ट्रेन की इस गति में भी करीब आठ किलोमीटर लम्बे इस ब्रिज पर कंपन नहीं पाया गया। करीब एक सप्ताह में सीआरएस की रिपोर्ट आने के बाद इस ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सकेगा। सीआरएस सुशील चन्द्रा, ललित कपूर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डीआरएम सौम्या माथुर ने रींगस रेलवे स्टेशन से ट्रेक का निरीक्षण शुरू किया। वे ट्रोली से निरीक्षण करते हुए गोविन्दगढ के लिए रवाना हुए। रींगस से छोटा गुढा के बीच बने रेलवे ब्रिज की सीआरएस के दौरान यात्री सुरक्षा से जुड़े हर बिंदू की जानकारी ली गई। चन्द्रा ने ब्रिज के ऊपरी हिस्से के साथ ब्रिज के नीचे से गुजर रहे फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेक व दिल्ली - मुंबई कॉरीडोर की विद्युत लाइनों की ऊंचाई को लेकर भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण अनिल कुमार, डिप्टी मनोहर सिंह, राजेन्द्र मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर ए.क़े. जैन सहित रेलवे के अनेक अधिकारी भी मौजूद रहे।