यादव ने रात को संभाला था
इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी गौरव यादव ने 23 जुलाई को रात 9 बजकर 50 मिनट पर कार्यभार संभाला था। उन्होंने यहां काम करने की योजना भी बना ली थी। वारंटियों की धरपकड़ भी शुरू कर दी थी। गैंगवार व आर्थिक अपराधियों पर कार्रवाई करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन तीन दिन बाद ही उनका तबादला कर दिया गया। चर्चा है कि राजनीतिक कारणों से उनका तबादला किया गया था। अब उनकी जगह प्रदीप मोहन शर्मा को लगाया गया है।