4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है असली ‘गुदड़ी का लाल’, किसान के इस बेटे पर पूरे राजस्थान को गर्व

www.patrika.com/sikar-news/

2 min read
Google source verification
rpsc result

sikar

सीकर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर गुरुवार को घोषित कॉलेज व्याख्याता (रसायन विज्ञान) के परिणाम में दांतारामगढ़ तहसील की ढाणी बगडिय़ों की निवासी सुरेन्द्र कुमार बगडिय़ां ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह वर्तमान में राउमावि धोद में रसायन विज्ञान के व्याख्याता हैं।

एमफिल में भी टॉपर रहे चुके बगडिय़ा ने बताया कि परीक्षा से पहले उन्होंने प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ाई की। सुरेन्द्र की बहन सरिता बगडिय़ा का चयन भी कॉलेज व्याख्याता (रसायन विज्ञान) में हो गया है। उसकी राज्य में 64 वीं रेंक आई है। वह वर्तमान में राउमावि पलासरा में रसायन विज्ञान की व्याख्याता है।

दोनों के पिता रामेश्वर लाल किसान हंै जबकि मां गौरा गृहिणी है। सुरेन्द्र की पत्नी इतिहास से एमए कर रही है। एक दिन दो सगे भाई बहन के कॉलेज व्याख्याता बनने पर खुशियां मनाई गई। दोनों ने बताया कि ईमानदारी से कड़ी मेहनत की जाए तो कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं है।


रास्ता बंद करने का विरोध
मावण्डा. बालाजी नगर के समीप निवास कर रहे परिवारों ने गुरुवार को डीएफसीसी अधिकारियों का रास्ता रोक कर कहा की आपने उनका रास्ता व पानी दोनों रोक दिए बताओ वे क्या करें । दिल्ली से मुम्बई तक रेल पट्टरी का कार्य कर रही डीएफसीसी द्वारा गत वर्ष पोखर मल सैनी व अन्य कि कृषि व आवासीय भूमी अधिग्रहण करते समय एक हैण्डपंप व घर के लिए जाने व आने वाला रास्ता अधिग्रहण की भूमि में आ गया था।

उस दौरान अधिकारीयों ने गत साल सैनी के परिवार को आश्वसन दिया था कि हैंडपंप व रास्ते मिल जाएगा, लेकिन ना हैण्डपंप लगा ना ही रास्ता मिला। परेशान परिवार व महिलाओं ने एक घण्टे अधिकारियों को रोककर रखा। डीएफ सीसी के अधिकारीयों ने बताया की नया हैण्ड पंप लगाने के पैसे नीमकाथाना जलदाय विभाग को दे दिए गये थे। उन्होंने अब तक क्यों हैण्ड पंप नहीं लगाया यह उनसे जानकारी ली जाएगी।

इधर नीमकाथाना जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ता दौलत वर्मा ने बताया कि उनके विभाग को अभी तक डीएफसीसी ने इस हैण्ड पंप की राशि नहीं दी है। नीमकाथाना एसडीएम नरेश सिंह तंवर ने बताया कि डीएफ सीसी ने अगर हैण्डपंप की राशि नहीं दी है तो दिलवाई जायेगी।