राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शेखावाटी में घर से लेकर सडक़ तक खुशियों की फुलझडिय़ां छोड़ीं गई। मिठाइयां बांटी गई तो कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बता दें कि मदनलाल सैनी शेखावाटी से तीसरे प्रदेशाध्यक्ष बने है। मदनलाल सैनी 1990 में उदयपुरवाटी से विधायक भी रह चुके है। इसी खुशी में जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जाट बाजार में डीजे की धुनों के बीच जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को विधायक रतन जलधारी, गोरधन वर्मा, केडी बाबर, इन्द्रा चौधरी, मनोज बाटड़, रतनलाल सैनी, ईश्वरसिंह राठौड़, अनिता शर्मा, शमशाद खान, दिनेश दादिया, नदीम गौरी सहित अन्य मौजूद रहे।