17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 534 सरकारी स्कूलों में पुलिस कैडेट के रूप में तैयार होंगे विद्यार्थी

शिक्षा व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुरू होगा दो वर्षीय प्रशिक्षण जिले की 14 स्कूलों का हुआ चयन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Ajay Sharma

•

Updated: 6 Mar 2024, 12:36 PM IST

cbse anthem song

नई शिक्षा नीति के तहत 186 स्कूलें होगी समन्वित

प्र्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब स्टूडेंट पुलिस कैडेट के रूप में तैयार होंगे। इसके लिए शिक्षा व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में उन्हें दो साल का कोर्स करवाया जाएगा। जिसमें स्टूडेंट्स को अनुशासन, सुरक्षा व कानून सहित विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत प्रदेशभर में 534 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। जहां कक्षा आठ से प्रशिक्षण की शुरुआत होगी।

30 स्टूडेंट्स का होगा चयन, 50 हजार का बजट
योजना के तहत चयनित स्कूलों के कक्षा आठ के कम से कम 30 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयन का आधार स्वास्थ्य व शारीरिक क्षमता होगा। प्रशिक्षण के लिए 2.67 करोड़ का बजट जारी किया गया है। जिसमें से प्रत्येक स्कूल को 50 हजार रुपए की राशि मिलेगी।

जिले में इन स्कूलों का चयन
जिले में योजना के तहत 14 स्कूलों का चयन हुआ है। इनमें महात्मागांधी स्कूल, सीकर, राउमावि वेद की ढाणी, राउमावि महावा, राउमावि रानोली, राउमावि रींगस, राउमावि खाटूश्यामजी, राउमावि नांगल नाथुसर, राउमावि पचार, राउमावि तारपुरा, राउमावि रोलसाबसर, राउमावि लक्ष्मणगढ़, केबी मोर नेछवा, राउमावि ढाणी गुवाड़ आगरी शामिल है।

प्रशिक्षण में ये शामिल
दो वर्षीय कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में भूमिका, पुलिस की कार्य प्रणाली के सामाजिक उत्तरदायित्व, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में कार्य, आपदा प्रबंधन, सांप्रदायिकता व भ्रष्टाचार मुक्त जीवन, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, बुजुर्गों का सम्मान, अनुशासन व जिम्मेदारी आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका कहना है
स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रशिक्षण के लिए जिले की 14 सरकारी स्कूलों का चयन हुआ है। चयनित प्रत्येक स्कूलों में 50 हजार रुपए का बजट जारी हुआ है। योजना के तहत स्टूडेंट्स को दो साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शीशराम कुलहरी, डीईओ (माध्यमिक), सीकर