जैन मुनि आचार्य सुकुमालनन्दी ने कहा है कि अहिंसा का मतलब कायरता नहीं। हालांकि यह सही है कि कोई नुकसान करे, तो प्रतिकार नहीं करे, लेकिन देश की सरहद पर यह नियम लागू नहीं होता। सरहद पर सैनिक ने ईट का जबाव पत्थर से नहीं दिया, तो देश की सुरक्षा में कमी आएगी। अहिंसा का मतलब यह नहीं है कि कोई हमें मार रहा है तो हम मार खाते रहे। अहिंसा का मतलब यह है कि चलकर सामने से जीव की हत्या नहीं करे। विरोधी हिंसा को जैन दर्शन कभी इनकार नहीं करता। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने आए सुकुमालनन्दी ने राजस्थान पत्रिका से विशेष बातचीत में यह बात कही। जैन मुनि ने देश की वर्तमान स्थिति, आतंकवाद, भ्रष्टाचार, समाज और राजनीति के गिरते मुल्यों पर जवाब दिए। साथ ही युवओं को ....आंखों में उड़ान है तो आसमां तुमसे दूर नहीं...पैरों में हिम्मत है तो मंजिल दूर नहीं। जैसे शब्दों के साथ प्रेरणा भी दी। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश...