चेयरमैन सुंदरलाल सात बार विधायक बने, जिसमें दो बार कैबिनेट मंत्री, एक बार राज्य मंत्री व एक बार संसदीय सचिव बने। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार सुंदरलाल को मेघवाल समाज के बड़े चेहरे के रूप में जाना जाता है। विधायक सुंदरलाल इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे। वजह, बढ़ती उम्र व गिरता स्वास्थ्य। हमने विधायक सुंदरलाल से आगामी चुनाव को लेकर बात की, तो बोले, छोटा बेटा कैलाश मेघवाल ही चुनाव लड़ेगा।