17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी-बिजली के कटेगें कनेक्शन, अन्य सरकारी सुविधाएं भी हो जाएगी बन्द, परिषद ने जारी की चेतावनी

लोगों के घर के बिजली तथा नल के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा उनकी अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बंद कर दी जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 5 Jul 2017, 6:47 AM IST

tonk

टोंक. शहरी क्षेत्र में शौचालय नहीं बनवाने वाले लोगों के घर के बिजली तथा नल के कनेक्शन काटे जाएंगे।

टोंक. शहरी क्षेत्र में शौचालय नहीं बनवाने वाले लोगों के घर के बिजली तथा नल के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा उनकी अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बंद कर दी जाएगी। इसकी चेतावनी नगर परिषद ने जारी की है। इसमें शौचालय विहिन आवास में 31 जुलाई तक निर्माण पूरा कराना है। इसके बाद कनेक्शन समेत अन्य सुविधाएं बंद कर दी जाएगी।

नगर परिषद शौचालय निर्माण के लक्ष्य में अभी आधे रास्ते तक ही पहुंची है। नगर परिषद को शहर के सभी 45 वार्डों में करीब 6 हजार शौचालयों का निर्माण कराना है, लेकिन अभी तक महज करीब 2 हजार 800 शौचालय ही बने हैं। शौचालय विहीन मकानों का नगर परिषद ने पहले सर्वे किया था। इसके बाद लोगों से निर्माण के लिए आवेदन लिए गए।

इसमें नगर परिषद शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपए की राशि देती है, लेकिन निर्माण का खर्च 16 हजार रुपए आता है। ऐसे में लोगों को अपने पास से 4 हजार रुपए देकर शौचालय का निर्माण कराना है। इसके लिए कई संवेदक निर्माण कार्य कराने में जुटे हैं।

31 तक का है समय

नगर परिषद स्वीकृत शौचालय का निर्माण पूरा करने का समय 31 जुलाई का दिया है। इसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति के घर का पानी व बिजली कनेक्शन, खाद्य सामग्री तथा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी बंद कर दिया जाएगा।