26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / VIDEO : सीकर के इस स्कूल में घुसा डीजल से भरा ट्रक, 35 जनों की जान पर बन आई

VIDEO : सीकर के इस स्कूल में घुसा डीजल से भरा ट्रक, 35 जनों की जान पर बन आई

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Sep 2018, 5:10 PM IST

sikar

fatehpur truck news

सीकर. वक्त करीब रात दो बजे का...। स्कूल व हॉस्टल में बच्चों समेत सभी 35 जने गहरी नींद में थे। अचानक तेज धमाका हुआ, जिसने सबकी नींद उड़ा दी। बाद में पता चला कि एक बेकाबू ट्रक हाईवे से उतरकर स्कूल में आ घुसा है। यह देख बच्चे सहम गए। अन्य लोगों की भी रूह कांप उठी। गनीमत यह रही कि हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ, मगर 35 जनों की जान पर बन आई थी। मामला राजस्थान के फतेहपुर शहर स्थित शास्त्री सीनियर सैकण्डरी स्कूल का है।

नशे में धुत था ट्रक चालक
-सीकर के फतेहपुर शहर के नेशनल हाइवे-65 पर करीब 150 मीटर दूर शास्त्री स्कूल व हॉस्टल है।
-देर रात 2 बजे बाद डीजल से भरा एक ट्रक आकर स्कूल भवन में घुस गया।
-ट्रक ने पहले स्कूल के बाहर की दीवार तोड़ी। फिर दरवाजा व तीन बाथरूम तोड़ डाले।
-इससे पहले ट्रक सडक़ किनारे स्थित पेयजल प्याऊ को भी तोड़ दिया था।
-स्कूल संचालक भागीरथ ढाका की अगर मानें तो ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था।
-हादसे के बाद ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
-ट्रक चालक को भी मामलूी चोट आई हैं। ट्रक गुजरात के नम्बरों का था।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस

स्कूल भवन से ट्रक टकराने की सूचना पर फतेहपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

शूटर संपत नेहरा से डकैती मामले में हथियार बरामद


सादुलपुर. न्यायालय परिसर में दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर अजय जैतपुरा की हत्या मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी एवं शूटर संपत्त नेहरा से पूछताछ कर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की घटना में काम में लिए गए हथियार को बरामद किया है।

थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ कर गांव लुदी निवासी ओमप्रकाश के खेत से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपित से पूछताछ कर बरामदगी करने की कार्रवाई करेगी। मीणा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।