रींगस थाने के एएसआई हीरालाल ने बताया कि गोपीनाथकावाली ढाणी, श्रीमाधोपुर निवासी शिवदयाल पुत्र परसाराम, मूलचंद पुत्र परसाराम एवं मोहन लाल पुत्र लक्ष्मणराम जाट तीनों बाइक पर किसी काम से छीलावाली ढाणी आ रहे थे भारणी स्टैण्ड के पास रींंगस से श्रीमाधोपुर की ओर जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवदयाल 60 वर्ष व मोहन लाल 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और मूलचंद गम्भीर घायल हो गया।