script

बेरोजगारों ने ली चुनाव में कांग्रेस के बहिष्कार की शपथ

locationसीकरPublished: Nov 17, 2020 04:54:13 pm

राजस्थान में लंबित भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों ने मंगलवार को सीकर के रामलीला मैदान से सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

बेरोजगारों ने ली चुनाव में कांग्रेस के बहिष्कार की शपथ

बेरोजगारों ने ली चुनाव में कांग्रेस के बहिष्कार की शपथ

सीकर. राजस्थान में लंबित भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगारों ने मंगलवार को सीकर के रामलीला मैदान से सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के बैनर तले रामलीला मैदान के विवाह स्थल में इस दौरान सैंकड़ों बेरोजगार मौजूद रहे। जिन्हेांने प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव की अगुआई में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव से पहले इन मांगों को पूरा करने की मांग बुलंद की। मांग पूरी नहीं होने पर पंचायत चुनाव व उप चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए इसकी शपथ भी ली। मामले में 24 नवंबर को दिल्ली कूच करने की चेतावनी भी दी। अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार अभ्यर्थियों ने इस दौरान जमकर नारे भी लगाए।
कांग्रेस के खिलाफ करेंगे प्रचार
सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बेरोजगारों ने नौकरी की उम्मीद में भाजपा का बहिष्कार और कांग्रेस का साथ दिया था। जिसकी बदौलत सरकार सत्ता में आई। लेकिन, सत्ता में आते ही सरकार अपने वादों से मुकर रही है। भर्तियों की घोषणा तो दूर बेरोजगारों से वार्ता तक नहीं कर रही है। ऐसे में बेरोजगारों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार को जिला परिषद व पंचायत चुनाव से पहले भर्तियों की घोषणा करनी हेागी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश के बेरोजगार लामबंद होकर कांग्रेस का न केवल बहिष्कार करेंगे, बल्कि चुनाव में खिलाफ प्रचार भी करेंगे। सभा के दौरान बेरोजगारों ने शपथ भी ली। जिसमें पंचायत चुनाव से पहले भर्तियों की मांग पूरी नहीं होने पर बेरोजगारों ने कांग्रेस का बहिष्कार व विरुद्ध प्रचार करने का संकल्प भी लिया।
ये रखी मांगे
– प्रदेश की लंबित भर्तियों को पूरा किया जाए
– प्रदेश के सभी विभागों के रिक्त पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए
– प्रदेश की भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों का कोटा खत्म हो
– बेरोजगार आयोग का गठन किया जाए
– नर्सिंग भर्ती 2013, पंचायती राज एलडीसी भर्ती 2013 जल्द पूरी की जाए, फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया पूरी हो
– रीट शिक्षक भर्ती 2020 की विज्ञप्ति व परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाए
– रीट शिक्षक भर्ती 2018 एलडीसी भर्ती 2018 की एक और सूची जल्द जारी करके मुख्यमंत्री द्वारा 3 सितंबर को की गई घोषणा को जल्द पूरा किया जाए
-प्रयोगशाला सहायक भर्ती चिकित्सा विभाग 1534 पदों पर जल्द से जल्द पूरी की जाए
– वंचित 7000 हजार विद्यार्थी मित्रों को नियमित किया जाए
– एसआई भर्ती 2016 में 227 पद वापस जोड़े जाएं
-आयुर्वेद नर्सिंग भर्ती 2013, विद्यालय सहायक भर्ती सहित तमाम लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूरी की जाए
– कंप्यूटर शिक्षक भर्ती ,नई स्कूल व्याख्याता,ग्रामसेवक, आरएएस भर्ती पंचायती राज भर्ती ,शारीरिक शिक्षक भर्ती, पशुधन सहायक भर्ती, कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती, टेक्निकल हेल्पर , जलदाय विभाग में 1309 पदों और ऊर्जा विभाग में 9000 पदों सहित अन्य विभागों की भर्तियों की विज्ञप्तिया जल्द से जल्द जारी की जाए
– सूचना सहायक 2013 जूनियर अकाउंटेंट 2013,राजस्थान पुलिस 2018 वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2016-2018 की वेटिंग सूची जारी की जाए
– वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2013, प्रयोगशाला सहायक पीटीआई भर्ती 2018 सहित अन्य भर्तियों की एक और सूची जल्द से जल्द जारी की जाए
-एईएन भर्ती 2018 ,स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018,हृञ्जञ्ज 2918 लाइब्रेरियन सहित अन्य भर्तियों का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए
-एसआई भर्ती 2016 मे कम किए 227 पदों को वापस जोडा जाए
-स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 मे एमबीसी ईडब्ल्यूएस के 14त्न अतिरिक्त पद बढ़ाये जाए
– लाइब्रेरियन भर्ती भर्ती 2018 में पद बढ़ाये जाए
-आईटीआई कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2016 में पद बढ़ाए जाए
-प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2018 की प्रतीक्षा सूची जारी की जाए
-कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 वेटिंग सूची में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जल्द से जल्द जारी की जाए
-सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता भर्ती प्रक्रिया में बेकिंग पाठ्यक्रम को हटाते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार 70त्न तकनीकी अन 30त्न राजस्थान सामान्य ज्ञान शामिल किया जाए एवं परीक्षा केंद्र राजस्थान में दिए जाएं
-कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए
– एसआई भर्ती 2016 परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाए
-कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2018 के 217 पदों पर परिणाम जारी किया जाए
-छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए
– कर सहायक भर्ती परीक्षा 2018 की वेटिंग लिस्ट निकाली जाए
-पशुधन सहायक भर्ती 2018 के शेष सभी रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची जारी की जाए
-महिला अधिकारिता विभाग सुपरवाइजर पद पर पुरुष अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए
-मोटर वाहन उप निरीक्षक की विज्ञप्ति , रेडियोग्राफर लैब टेक्नीशियन भर्ती का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए
-कॉलेज व्याख्याता भर्ती 2020 में गुड एकेडमिक नियम हटाया जाए
-भर्तियों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए
-बेरोजगारी भत्ता दिया जाए

ट्रेंडिंग वीडियो