17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के विकास कार्यों की चर्चा होती है पूरे भारत में

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार को भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 23 Apr 2018, 1:56 PM IST

up Deputy cm Dinesh Sharma


नीमकाथाना. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार को भाजपा कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रूप रेखा और सक्रियता पर चर्चा की तथा राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को आपस में सामंजस्य बैठा कर दुबारा जीतने का मंत्र दिया। दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में वर्तमान भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। राजस्थान में हुए विकासों की चर्चा पूरे भारत में होती है।

इससे पूर्व शर्मा का प्रमोद सिंह बाजौर और जेपी लोढा ने साफा पहनाकर तथा पूर्व विधायक फू लचंद गुर्जर,प्रतिपक्ष नेता महेंद्र गोयल,नरेंद्र सिंह शेखावत, महेंद्र सोमानी,हरिप्रसाद सैनी व नरेश शर्मा ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री के साथ देवस्थान विभाग अध्यक्ष एसडी शर्मा भी थे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के अध्यक्ष सवाई सिंह का माला व साफ पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संतीश खंडेलवाल,अशोक अग्रवाल,दीपक महाजन,संजय संघी,केदार केडिया,महैश सैनी,पवन मेगोतीया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


श्रीमाधोपुर. उधर उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के रविवार देर शाम को श्रीमाधोपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। शर्मा दस मिनट श्रीमाधोपुर रुकने के बाद खाटूश्यामजी रवाना हो गए। शर्मा देर शाम अपने निजी कार्यक्रम के तहत मंदिर श्री आनंद माधव पहुंचे वहां पर गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया वहीं स्वागत के बाद महन्त दीपक शर्मा व पण्डित डाक्टर मनोज शर्मा ने पूजा अर्चना करवाई।


पूजा अर्चना के बाद महन्त ने साफा पहनाकर व भगवान आनंद माधव का छायाचित्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार शर्मा, एडवोकेट सार्दुलसिंह, एडवोकेट मनीष भारद्वाज, एडवोकेट अनिल महर्षि, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश शर्मा, मनीष ठठेरा, संजय लोकनाथका, उमेश चूलेट, विनोद काछवाल, कमल कुमार सैनी सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देवरानी जेठानी ने एक साथ छोड़ी दुनिया, एक ही चिता पर हुआ दोनों का दाह संस्कार