6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर, राजस्थान में पहली बार इतने पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए 30 अप्रेल तक मौका

विशेष शिक्षक बनने का सपना लगाए बैंठै अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रीट के जरिए प्रदेश में पहली बार 750 पदों पर भर्ती होगी।

4 min read
Google source verification
rajasthan job by govt latest news

सीकर.

विशेष शिक्षक बनने का सपना लगाए बैंठै अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रीट के जरिए प्रदेश में पहली बार 750 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें एमआर, एचआई, वीआई के पदों का अलग से वर्गीकरण किया गया है। सबसे ज्यादा पद एमआर व एचआई के अभ्यर्थियों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रेल तक होंगे। इससे पहले प्रदेश में कभी भी विशेष शिक्षकों के इतने पदों पर भर्ती नहीं हुई। इधर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 417 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। बैंक ने वेल्थ मैनेजमेंट प्रोफेशनल के लिए यह भर्ती निकाली है। इसके तहत टेरिटॉरी हेड और रिलेशनशिप मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति होगी। ऑनलाइन आवेदन छह मई तक होंगे। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, एप्टीट्यूड टेस्ट, साक्षात्कार व समूह चर्चा के जरिए होगा।


सितम्बर में हो सकती है लिपिक भर्ती परीक्षा
सीकर. राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर की ओर से 11 हजार 255 लिपिक/ कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा सितम्बर 2018 में हो सकती है। एक साथ ग्यारह हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने से युवाओं में जोरदार उत्साह है। शासन सचिवालय में 329, राजस्थान लोक सेवा आयोग में 9 तथा राज्य के अधीनस्थ विभागों/ कार्यालयों में 10 हजार 917 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन दस मई से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि आठ जून है। परीक्षा की तिथि तो अभी तय नहीं है, लेकिन संभावना है कि सितम्बर माह में परीक्षा हो सकती है। पहले फेज में सौ-सौ अंकों की दो लिखित परीक्षा होगी। पहली परीक्षा तीन घंटे की होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित के प्रश्न होंगे। यह परीक्षा सौ अंक की होगी।


दूसरी परीक्षा में सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी के प्रश्न आएंगे। यह परीक्षा भी तीन घंटे की होगी। परीक्षा कुल सौ अंकों की होगी। इसके बाद कम्प्यूटर पर दस-दस मिनट के गति व दक्षता परीक्षण होंगे। यह भी 25-25 अंक के होंगे। लिपिक ग्रेड द्वितीय व कनिष्ठ सहायक का वेतनमान एल5 लेवल का होगा। परीक्षा के लिए सीनियर सैकण्डरी व कम्प्यूटर में डिग्री व डिप्लोमा की डिग्री जरूरी है। साथ ही देवनागरी लिपि में हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है।


1302 सूचना सहायकों की भर्ती का यह रहेगा पैटर्न
राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड जयपुर की ओर से सूचना सहायकों के 1302 पदों पर निकाली गई भर्ती की परीक्षा मई माह में हो सकती है। बोर्ड ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। पहले चरण में तीन घंटे की लिखित परीक्षा होगी। सौ अंकों की इस परीक्षा में योग्यता परीक्षण, सूचना प्रोद्योगिकी में सामान्य जानकारी और कम्प्यूटर के मूल सिद्धांत से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद टंकण गति परीक्षण होगा।


4 मई तक आवेदन
सीकर. जिन युवाओं ने अभी तक महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन नहीं किया उनके लिए अभी भी समय है। आवेदन तो पांच अप्रेल से भरने शुरू हो गए, लेकिन अभी इसकी अंतिम तिथि नहीं निकली है। अभी भी चार मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। गैर अनुसूचित क्षेत्र में कुल 156 पदों पर भर्ती होगी। सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क 450 रुपए है। नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के आवेदकों को 350 रुपए तथा समस्त विशेष योग्यजन को 250 रुपए देने होंगे। एससी-एसटी के लिए भी यही शुल्क रहेगा।


नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती का मौका
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडुचेरी ने 115 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें नर्सिंग ऑफिसर, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के पदों के लिए आवेदन मांगे है। ऑनलाइन आवेदन 18 मई तक होंगे। इसमें नर्सिंग ऑफिसर के 91 पद है। नर्सिंग अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जबकि एलडीसी के लिए लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट भी होगा।


महत्वपूर्ण प्रश्न
‘राजस्थान अध्ययन केन्द्र’ किस विश्वविद्यालय में अवस्थित है

- राजस्थान विश्वविद्यालय

‘तेरहताली’ नृत्य में किस वाद्ययंत्र का प्रयोग किया जाता है
- मंजीरा
पर्यटन से सम्बन्धित ‘सुनहरा त्रिकोण’ सम्बन्धित है
- जयपुर-दिल्ली-आगरा
भीखाभाई सागवाड़ा नहर सम्बन्धित है
- माही-बजाज सागर परियोजना से
राजस्थान के बारां जिले की किशनगंज व शाहबाद पंचायत में कौनसी जनजाति निवास करती है - सहरिया
राजस्थान में जनजाति उपयोजना कब शुरु हुई
- 1974-75 में
राजस्थानी ग्रंथ ‘बेलि किसन रूक्मणी री’ का लेखक कौन है - पृथ्वीराज राठौड़
राजस्थान का ‘राज्य लोक वाद्य यंत्र’ कौनसा है- अलगोजा
राजस्थान के किस लोक देवता को रेबारी जाति के लोग पूजते है - पाबूजी
संत मावजी की पीठ कहाँ स्थित है- साबला ग्राम (डूंगरपुर)
‘तनसुख’, ‘गदर’, ‘गाबा’ एवं ‘डोढ़ी’ क्या है
- पुरुषों के वस्त्र
राजस्थान के किन जिलों में सोने के भंडार मिले है
- बाँसवाड़ा व डूंगरपुर
कवई विद्युत परियोजना किस जिले से सम्बन्धित है - बाँरा
‘जननी सुरक्षा योजना’ कार्यक्रम का प्रयास है
- संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना
भेड़ की किस नस्ल को ‘भारतीय मेरिनो’ कहा जाता है
- चौकला
सर्वाधिक फल उत्पादन के कारण किस जिले को ‘बागानों की भूमि’ कहा जाता है - श्री गंगानगर
राजस्थान लगभग 9 डिग्री देशान्तरों के मध्य में फैला हुआ है। इस प्रकार राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में समयान्तर रहता है - 36 मिनट का
जालौर व बाडमेर जिलों तक पानी पहुंचाने के लिए किस परियोजना का निर्माण किया गया है - नर्मदा नहर परियोजना
अमृता देवी पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है
- वन सम्पदा व वन्य जीव संरक्षण
चम्बल नदी का प्राचीन नाम क्या है - चर्मण्वती
कौनसा शहर ‘राजस्थान का हृदय’ कहलाता है - अजमेर
आमेर के किस राजा ने अपनी पुत्री का विवाह अकबर के साथ किया था - भारमल


इन दिनों चर्चा में...
भारत और नार्डिक देश
स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुए नार्डिक देशों (स्वीडन, नार्वे, डेनमार्क, फिनलैंड व आइसलैंड) के शिखर सम्मेलन में भारत सहभागी रहा। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब इन देशों ने एक साथ किसी अन्य देश के साथ मिलकर वार्ता की है।


कॉमनवेल्थ गेम्स 2018
बर्मिंघम (इंग्लैंड) में वर्ष 2022 में मिलने के वादे के साथ 4 से 15 अप्रेल तक चले। 71 देशों व टेरेटरीज के 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में समापन हुआ। खेलों की 19 स्पद्र्धाओं में मेजबान ऑस्ट्रेलिया प्रथम, इंग्लैंड द्वितीय तथा 26 स्वर्ण, 20 रजत व 20 कांस्य जीतकर भारत तीसरे स्थान पर रहा। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भरोतोलक डेविड लिती (न्यूजीलैंड) को घोषित किया गया।


स्टडी इन इंडिया
केंद्र सरकार एक लाख विदेशी छात्रों को भारतीय शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के लिए आकर्षित करने हेतु स्टडी इन इंडिया नामक पोर्टल लांच करेगी। जिसका उद्देश्य देश की छवि बेहतर शिक्षा और कम दाम वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना है।


महाभियोग प्रस्ताव
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस पत्र प्रमुख विपक्षी दलों ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को दिया है। देश में पहली बार सीजेआई को हटाने के लिए ऐसा प्रस्ताव लाया गया है, महाभियोग का मुख्य कारण पद के दुरूपयोग के साथ ही दुव्र्यवहार है। संविधान के अनुसार प्रस्ताव के लिए लोकसभा के 100 या राज्यसभा के 50 सदस्यों के हस्ताक्षर जरूरी है।