17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : दुबई की जेल से छूटकर घर लौटे जगदीश ने इन लोगों को सुनाई वो खौफनाक दास्तां तो कोई नहीं रोक पाया आंसू

झुंझुनूं जिले के गांव पबाना के जगदीश की खाड़ी देश दुबई से एक साल बाद हुई वतन वापसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 5 Dec 2017, 12:53 PM IST

jhunjhunu news

मुकुंदगढ़. दुबई में गत वर्ष हुए सडक़ हादसे के बाद करीब एक वर्ष से वहां की जेल में बंद गांव पबाना निवासी ट्रक चालक जगदीश प्रसाद कुमावत की सकुशल घर वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। करीब साल भर तक जेल में बिताएं वो दिन जगदीश जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएगा।
वहीं उसके जेल जाने के बाद तरह तरह की शंकाओं व किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसके परिजनों पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन जगदीश के सकुशल वतन पहुंचने पर परिजनों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।


जानकारी के अनुसार दुबई की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक पबाना निवासी जगदीश चार दिसंबर २०१६ की अलसुबह ट्रक में सामान लोड कर कहीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पीछे से आ रही एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद चालक जगदीश को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। जगदीश के जेल में बंद होने की बात परिजनों तक पहुंची तो वो भी चिंता में पड़ गए।

जगदीश की रिहाई के लिए परिजनों ने लगाई थी गुहार
जगदीश की रिहाई और वतन वापसी के लिए उसके परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कई जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई। लेकिन उसकी रिहाई का कोई रास्ता नहीं निकल पाया। इसके बाद परिजन भी निराश हो गए। वहीं रिहाई की दिशा में ना तो वहां की सरकार ने कोई रूचि दिखाई और ना ही ट्रांसपोर्ट संचालक ने कोई प्रयास किए।

ट्रांसपोर्ट संचालक भी झुंझुनूं जिले का निवासी ही बताया जा रहा है। करीब तीन माह पूर्व परिजनों ने गांव पबाना के ही निवासी आप नेता विजेन्द्र डोटासरा से चर्चा कर रिहाई के लिए प्रयास करने की बात कही। जिसके बाद डोटासरा ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी महेश कुमार और दुबई सीजेआई विपुल को मामले से अवगत करवाया और इससे संबंधित फाइल उन तक पहुंचाई । विदेश मंत्रालय की दखल और दोनों अधिकारियों की कोशिश के बाद अब जगदीश प्रसाद की सकुशल घर वापसी हो सकी।