
सीकर. जिले में सूदखोरी का कारोबार पुलिस की कार्रवाई ढिली होते ही फिर से जोर पकडऩे लगा है। इसको लेकर सोमवार को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। खंडेला निवासी सुरेश कुमार व उसकी पत्नी किरण सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और सूदखारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इनका आरोप है कि विष्णु शर्मा, अरुण शर्मा, गिरीश मिश्रा, विजय सिंह शेखावत व राजेंद्र घोसल्या से सात लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। उनके बदले में वह उन्हें 11 लाख रुपए दे चुका है। आरोप है कि ये लोग उससे 45 लाख रुपए और मांग रहे हैं।
