4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस थाने पर प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Jyoti Patel

Aug 17, 2018

rajasthan news

चोरी की बढ़ती वारदातों को लेकर ग्रामीणों ने किया पुलिस थाने पर प्रदर्शन

कांवट/सीकर. सीकर जिले में स्थित कांवट कस्बे के घसीपुरा गांव में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम भी नही ले रहा है। गुरूवार देर रात भी घसीपुरा में चार युवक संदिग्ध अवस्था घूम रहे थे, ग्रामीणों ने युवकों से पूछताछ की तो वे वहां से भागने लगे लोगो ने पीछा कर दो युवकों को पकड़कर थोई पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं दो अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस ने इन युवकों से दो बिना नंबर की बाइक भी जब्त की है। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही काफी संख्या में ग्रामीण थोई थाने पर पहुंचे और पहले हुई सारी चोरियों के खुलासे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणो का कहना है कि आए दिन घसीपुरा में चोरी की वारदात हो रही है, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है। लोगो ने बताया कि बीती रात पकड़े गए युवकों से पुलिस सख्ती से पूछताछ करे तो कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल थोई थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर से मिला और पकड़े गए युवको से पूछताछ करने सहित पूर्व में हुई वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की। थानाधिकारी बाबूलाल ने शीघ्र ही वारदातो का खुलासा करने के आश्वासन दिया जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। लोगो ने एसपी के नाम थोई थानाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।

Read more : गजानंद ने किया पाकिस्तान की बर्बरता का खुलासा, पैरों में लगाते थे करंट, डंडों से तोड़ दिया था हाथ, अब उजाले से लगता है डर

Read more : जयपुर में एक बार फिर खूनी गैंगवार की आशंका...रात काे जाे हुआ उसके बाद पुलिस भी सावधान

Read more : वाजपेयी के निधन से राजस्थान भाजपा कार्यकर्ता हुए 'भाव विभोर'! पार्टी मुख्यालय का संदेश बना रहा चर्चा का विषय

Read more : राजकीय शोक में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके