18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर
Saroj Kumari Piploda : किसान की इस बेटी के बिना अधूरी है भारतीय अंडर-19 वॉलीबाल टीम
Play video

Saroj Kumari Piploda : किसान की इस बेटी के बिना अधूरी है भारतीय अंडर-19 वॉलीबाल टीम

www.rajasthanpatrika.com/sikar-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 11 Oct 2018, 5:39 PM IST

सीकर. जिले के खाटूश्यामजी के पास एक छोटे से गांव चौमू पुरोहितान में गरीब किसान के घर में पैदा हुई सरोज कुमारी पिपलोदा अब वॉलीबॉल में देश-विदेश में नाम कमा रही है। पहले वह राजस्थान की कप्तान रही अब देश की टीम में खेल रही है।

 

उनकी पीड़ा है पुरस्कार तो खूब मिल रहे हैं लेकिन आर्थिक मदद की दरकार है। बिना आर्थिक मदद के न ही श्रेष्ठ कोचिंग ले सकेंगे और न ही अन्य जरूरतें पूरी हो सकती है। विपरीत हालात में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफर करने वाली सरोज पिपलोदा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सीकर जिले की ब्रांड अंबेसडर भी है।

 

सरोज ने बताया कि वह भारतीय अंडर 19 वालीबॉल टीम की खिलाड़ी रह चुकी है। शुरुआत उसने चौमू पुरोहितान के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की वॉलीबाल एकेडमी से की। सरोज 5 बार राजस्थान टीम की कप्तान रह चुकी है। उसने बताया कि खिलाडिय़ों को सिर्फ तीस हजार की सहायता दी जा रही है यह भी समय पर नहीं देने पर ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

 

सरोज ने बताया कि जब भी मैं इन मेडलों की ओर देखती हूं तो मेरी प्रतिभाएं इनसे प्रतीत होती है। वहीं दूसरी ओर बेटी की सुरक्षा को लेकर सरकार बड़े दावे कर रही है और कई कानून भी बनाए है। इसके बावजूद आए दिन मासूम बचियों पर अत्याचार, बलात्कार जैसे घिनौने काम हो रहे है। इस भय भरे माहौल में आज भी बालिकाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है।

 

सरोज पिपलोदा

भारतीय अंडर 19 वॉलीबॉल टीम की खिलाड़ी सरोज पिपलोदा चौमूं पुरोहितान के रामावि की वॉलीबॉल एकेडमी से निकली हैं। सरोज ने वर्ष 2012 में चाइना, वर्ष 2014 में चीनी ताइपे और वर्ष 2015 में नेपाल में भारतीय टीम की तरफ से खेली।