
सरकारी महकमों की लापरवाही का खामियाजा आमजन भुगत रहा है। लेकिन जिम्मेदार ध्यान देने के बजाय अपनी कमी छुपाने में लगे है। मामला फतेहपुर रोड से जुड़ा है। यहां खटीकान प्याऊ से लेकर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय तक की एक तरफ सड़क पूरी तरह जलमग्न है। इस कारण रोजाना दो-चार बाइक सवार सड़क पर फिसल कर घायल हो चुके है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। इससे इलाके के लोग भी काफी परेशान है। इलाके के लोगों ने बताया कि नवलगढ़ रोड इलाके में पानी सम्पबैल के जरिए फतेहपुर रोड पर आ रहा है। इस कारण समस्या आ रही है। वहीं इलाके में पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण यह समस्या इन दिनों काफी बढ़ गई है।
Read:
पुलिस ने किया रास्ता बंद
लगातार हो रहे हादसों के बाद बुधवार को पुलिस ने फतेहपुर रोड स्थित टंकी के पास से रास्ते को एकतरफा कर दिया। इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने भी नगर परिषद को जल्द समस्या का समाधान करने की बात कही है। इधर, इलाके के लोगों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
Read:
बीमारियों की संभावना
नालियों के गंदे पानी के सड़क पर फैलने के कारण इलाके में बीमारी फैलने की संभावना बन रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि नगर परिषद व जलदाय विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हर 15 दिन बाद यही स्थिति हो जाती है। लेकिन परिषद अमला अस्थाई समाधान कर चला जाता है।
Published on:
20 Apr 2017, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.