जानकारी के अनुसार जाट बाजार, जीवन कॉलेज व नवलगढ़ रोड़ के आस-पास के इलाके में पानी की समस्या हैं। कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जलदाय विभाग अधिकारी को एक दिन का समय दिया है। आधे घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन महिलाओं का कहना था कि अगर शनिवार तक समस्या का निदान नहीं होता है, तो धरना दिया जाएगा।