
Weather Alert
Weather Update : मौसम में बदलाव के साथ ही सीकर में लुढ़कते पारे पर ब्रेक लग गया है। न्यूनतम पारे में दो दिन में करीब 4 डिग्री का उछाल आने से लोगों को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम दर्ज किए जाने के आसार है। सीकर में शनिवार सुबह से मौसम साफ रहा। हवाओं की रफ्तार कम होने से अधिकांश स्थानों पर आंशिक कोहरा छाया। दोपहर में नमी बढ़ने के कारण सर्दी रही। शाम को सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 10.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे क्या ...
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान परिस्थिति के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन राज्य के कुछ भागों में कोहरा छाने की परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव राज्य के कुछ भागों में होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - Weather Update : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन 2 दिन होगी बारिश
यह भी पढ़ें - IMD का नया अपडेट, आगामी 2-3 दिन बदलेगा मौसम
Updated on:
19 Nov 2023 03:59 pm
Published on:
19 Nov 2023 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
