31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन 2 दिन होगी बारिश

Weather Update : मौसम विभाग का Forecast है कि राजस्थान में 9-10 नवंबर को कई जिलों में बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Nov 2023, 4:45 PM IST

weather_alert_2.jpg

Weather Alert

Weather Update : मौसम करवट बदल रहा है। राजस्थान के कई जिलों में अचानक मौसम पलट जाएगा। मौसम केंद्र जयपुर के 4 नवम्बर को जारी Prediction के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद राजस्थान के जिन जिलों में बारिश होगी वहां तापमान कुछ गिरावट आएगी। सर्दी कुछ बढ़ सकती है। नवम्बर माह को आज 7वां दिन है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आठ नवम्बर की मध्य रात्रि से लेकर 9 नवम्बर के सुबह राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ आंशिक रुप से सक्रिय होगा। जिसके सक्रिय होने के बाद पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह बारिश 9 नवंबर और 10 नवंबर दो दिन होगी। जयपुर में मौसम खुशगवार है। आज मंगलवार को तेज हवा के साथ धूप निकली हुई है। कुछ हल्की से ठंड है। वैसे बीते सोमवार को जयपुर के कुछ इलाकों में तापमान कुछ बढ़ गया था। पर आज सुबह-सुबह ठंड थी। जयपुर का आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से बारिश

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 9 नवंबर और 10 नवंबर को बारिश के आसार हैं। प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और हवा में बदलाव की वजह से अगले 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। फिलहाल राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, सिर्फ 24 घंटों में 23 जिलों में होगी भारी बारिश, 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

सोमवार सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी

राजस्थान में सोमवार सुबह को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पर पहुंच गया था। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम का बदला मिजाज, दौसा में छाई काली घटाएं होगी बारिश, फिर चलेंगी सर्द हवाएं