10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : IMD का नया अपडेट, आगामी 2-3 दिन बदलेगा मौसम

Weather Update : IMD के नए अपडेट के अनुसार आगामी 2-3 दिन मौसम बदलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Nov 2023, 4:34 PM IST

weather_update.jpg

Weather Alert

Weather Update : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस वक्त राजस्थान के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। साथ ही कुछ जिलो में घना कोहरा छा रहा है। वहीं कुछ जिलों में सुबह व देर रात कोहरे की छटा दिखाई देती है। IMD के नए अपडेट के अनुसार आगामी 2-3 दिन राजस्थान में मौसम बदलेगा। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं। आगामी 2-3 दिन राजस्थान के कुछ भागों में कुहासा (Smog) की परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। वहीं नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि राजस्थान में सर्दी की दस्तक हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि नवंबर के आखिरी में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। तेज हवा के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। सूबे के अधिकांश शहरों में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश का मौसम बदलेगा। राजस्थान के कुछ ज़िलों में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होती है। तो ऐसी संभावना है कि राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश हो जाए। तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें - Weather Update : बारिश पर मौसम विभाग का नया Prediction, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन 2 दिन होगी बारिश

जयपुर का आज का मौसम है खुशगवार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, जयपुर का आज का मौसम खुशगवार है। जयपुर में सुबह से बादल और सूरज की आंख मिचौली चल रही है। सुबह से धूप बादलों से छनकर आ रही है। जयपुर का आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शाम 4 बजे जयपुर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।

यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम में आया भारी बदलाव, ठंड और कोहरे ने दी दस्तक, जानें नया मौसम अपडेट