21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : अपने घर के पास ही कंकाल में तब्दील हो गया युवक, परिजनों को भनक तक नहीं लगी

खंडेला थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों से बस स्टेण्ड के पास शव दबा होने की सूचना मिली थी।

2 min read
Google source verification
shav mila

खंडेला.
सीकर जिले के गांव रलावता के बस स्टेण्ड के पास खंडेला श्रीमाधोपुर मार्ग पर शनिवार सुबह एक नर कंकाल जमीन में दबा मिलने से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को बाहर निकलवाया।

नर कंकाल की पुष्टि कपड़ों के आधार पर गांव के ही युवक के रूप में की गई। मृतक के भाई ने हत्या का अंदेशा जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। खंडेला थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों से बस स्टेण्ड के पास शव दबा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मय जाप्ता हम मौके पर आए और शव को बाहर निकलवाया।

शव काफी पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था। कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त गांव के ही सुरेशकुमार उर्फ सुगला के रूप में हुई। थानाधिकारी की मानें तो 15 मार्च 2018 को मृतक के भाई राकेश ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। करीब 5 माह पूर्व घर से लापता हुए युवक का कंकाल शनिवार को जमीन में दबा हुआ मिला।

परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का अंदेशा लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक के कंकाल को मृत्यु के कारण को जानने के लिए सवाई मानसिंह चिकित्सालय जयपुर भिजवाया गया है।

परिजनों पर शक

मृतक का शव उसके घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर उसी के खेत की मेड़ में दबा होने व परिजनों द्वारा 15 मार्च को दर्ज गुमशुदगी में 20 नवम्बर को घर से लापता होने की दर्ज करवाने के कारण। लापता होने के चार माह बाद गुमशुदगी दर्ज करवाने से पुलिस के शक की सुई परिजनों पर है।

पुलिस जल्द ही कर सकती है खुलासा

खंडेला थानाधिकारी रामकिशोर ने बताया कि युवक की हत्या की आशंका जताते हुए शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस हत्यारे के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।