
रींगस.
फ्रेट कोरिडोर रेलवे लाइन ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार अल सुबह कालीरावण फाटक के पास रेल इंजन की चपेट में आने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को जयपुर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार कालीरावण वाली रेलवे फाटक संख्या ११० के पास कोरिडोर के डाउन लाइन ट्रेक पर लेवलिंग का कार्य चल रहा था। लेवल मशीन के ऑपरेटर गिवाना बागपथ यूपी निवासी राहुल पुत्र नत्थूराम जाट व नरियाना फुलेरा निवासी विष्णु अप लाइन ट्रैक पर खड़े होकर कार्य की निगरानी कर रहे थे। अल सुबह 4 बजे अप लाइन पर अचानक एक तेज रफ्तार इंजन आया जिससे दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर १०८ मौके पर पहुंची तथा दोनों को रींगस सीएचसी लेकर आई जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। विष्णु की हालत गम्भीर है। रींगस थाना पुलिस व जीआरपी ने शव रींगस सीएचसी में रखवाया है। मौके पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बताया कि इंजन काफी तेज गति से आया था, मशीन की आवाज में उन्हें इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी।
Must read:
खून से लाल होता रेलवे ट्रेक
रेलवे ट्रेक खून से लाल हो रहा है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना घटित होती रहती है। इससे पहले भी फतेहपुर के हरसावा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन कि पटरियों पर सो रहे चार मजदूर पर अचानक ट्रायल के लिए आ रहे इंजन के चपेट में आने से लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मजदूर यहीं पर रेलवे अंडरपास का काम करते थे ।मजदूर ट्रेक बंद होने के कारण पटरियों पर सो रहे थे। पटरियों पर ट्रायल के लिए अचानक इंजन आ जाने से चारों मजदूर इंजन की चपेट में आ गए। जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, सीकर के समीप मावंडा रेलवे स्टेशन के समीप रात को दो लोगों की ट्रेन से कट कर मौत हो गई थी। मौके पर बिखरे दस्तावेजों के आधार पर दोनों ही मुंबई से दिल्ली तक नई बिछ रही रेलवे पटरी पर कार्य करते थे तथा दोनों ही बाहरी राज्यों के रहने वाले थे। घटना की सुचना पाकर नीमकाथाना जीआरपी थाना पुलिस व नीमकाथाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
Published on:
05 Aug 2017 02:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
