29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: रास्ते में गंभीर घायल मिले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आया मौत से पहले का वीडियो

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में आज एक युवक गंभीर घायल अवस्था में रास्ते पर पड़ा मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Sachin Mathur

•

Updated: 20 Apr 2022, 1:44 PM IST

VIDEO: रास्ते में घायल मिले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आया मौत से पहले का वीडियो

VIDEO: रास्ते में घायल मिले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, सामने आया मौत से पहले का वीडियो

सीकर/खाटूश्यामजी. राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना इलाके में आज एक युवक गंभीर घायल अवस्था में रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना पर 108 एंबुलेंस ने उसे खाटूश्यामजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम व जांच की कवायद शुरू कर दी है। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि मृतक स्वामियों की ढाणी निवासी मुकेश पुत्र रूडमल रूलानियंा है। जो जालूण्ड गांव से खौरा जाने वाले रास्ते पर अचेत अवस्था में मिला। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से खाटूश्यामजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हाथ व मुंह पर मिले चोट के निशान
थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि मृतक मुकेश के हाथ व पैर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना स्थल पर वह अद्र्धनग्न अवस्था में था। पुलिस हत्या या हादसा दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामले में परिजनों ने अब तक रिपार्ट नहीं दी है।

ग्रामीणों ने पिलाया पानी, वीडियो आया सामने
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने मुकेश को सुबह करीब आठ बजे रास्ते पर घायल अवस्था में देखा। जिसे होश में लाकर पानी पिलाया गया। पानी पीने के बाद पूछने पर उसने अपना व पिता का नाम भी बताया। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दे दी। जिसके बाद करीब 9 बजे एंबुलेंस उसे खाटूश्यामजी अस्पताल ले गई। जहां 10 मिनट बाद ही उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया।

मौत से पहले का वीडियो आया सामने
मृतक मुकेश का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। जो घटना स्थल पर ही ग्रामीणों ने बनाया था। उसमें ग्रामीण उसे बिठाकर पानी के लिए पूछते नजर आ रहे हैं। वहीं, खुद मुकेश रातभर से मौके पर पड़े होने की बात कह रहा है। ग्रामीणों ने वीडियो पुलिस को भी सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग