3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली में कांग्रेस ने लहराया परचम, उपचुनाव में 269 मतों से विजयी

पंचायत चुनाव परिणाम की घोषणा, चुने गए 22 सरपंच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 20 Jan 2018, 6:24 PM IST

Announcement of election results

Announcement of election results

सिंगरौली.नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 27 में हुए पार्षद पद का उपचुनाव कांग्रेस ने जीत लिया है। शनिवार हो हुई मतगणना में कांग्रेस की उम्मीदवार बन्तो कौर ने चुनाव 269 मतों से जीत लिया। इस जीत को लेकर कांग्रेस में खुशी का माहौल है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने रामानुग्रह को मैदान में उतारा था लेकिन वे महज 396 मत प्राप्त कर सके। बन्तो कौर को कुल 665 मत मिले। इसके साथ ही जिले की 22 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को हुए पंचायत चुनाव का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग चौधरी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। दोपहर करीब तीन बजे से सभी 22 पंचायतों के परिणाम आ गए। कई पंचायतों में एक तरफा जीत हुई है। वहीं कई पंचायतों में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। बहुत कम अंतर से जीत हुई है। परिणाम आने के बाद जहां एक और खुशी का माहौल रहा वहीं मासूसी भी देखने को मिली। जीते हुए उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। मतणगना शांति पूर्वक संपन्न हो गई है। मतगणना अधिकारी शाम तक दस्तावेज व्यवस्थित करने में लगे रहे।

IMAGE CREDIT: patrika

विजयी उम्मीदवार एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी

देवसर जनपद पंचायत
बरगवॉ-लीलावती सिंह नेताम- 1335
प्रियंका रावत - 362

डगा- साधना सिंह -501
श्यामकली- 460

कनई- पवन कुमार- 555
परमेश्वर- 190

जनपद पंचायत चितरंगी
भलुगढ़-कुवरमती वियार -1087
मीना कुमारी पनिका - 271

गोंदवाली- सुनीता - 838
बुटाले - 516

दादर- अरूण प्रताप 306
सूर्य कुमार 272

सेमुआर- अहिल्या देवी- 646
सीता सिंह 630

कसर- सीता 1002
शिवकुमारी 832

खरकटा- रमेश कुमार- 288
हरी गणेंश सिंह 282

भौड़ार-लल्ली देवी- 581
सत्यभामा सिंह- 389

बरमानी- शिव लोचन सिंह वैश्य-353
राजेश कुमार वैश्य- 293

महदेईया- राज प्रताप - 168
राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा- 164

नौढिय़ा- आरती सिंह- 681
तिवरानी देवी- 534

करैला-कुसुम कली 626
प्रेमदत्त- 605

खिरवा- सीमा साहू- 457
सावित्री- 408

गोरवी-रामजनम - 338
राय सिंह- 195

चतरी-राज कुमार साकेत- 474
रामजी प्रजापति- 258

चुरकी-बिट्टी देवी- 436
सीता कुमारी- 402

जनपद पंचायत बैढऩ
गड़ेरिया-जीरमती- 289
नूरचश्मी- 240

करकोसा-रामसागर पनिका -683
सीताराम वियार- 649

हर्दी-रीता देवी-402
अवनीश- 380

पडऱी-कुसुम - 610
विमला-322