जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति ने जिले का विकास करने के उद्देश्य से वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कुल 616 निर्माण कार्यों की स्वीकृति देते हुए बजट उपलब्ध कराया। कार्य समय से पूरा हो सके। इसको लेकर आनन-फानन में विभागों की ओर से निर्माण एजेंसियों का निर्धारण भी कर लिया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका।