सिंगरौली. चितरंगी के बाद अब नौगढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल पर भाजपाइयों की गुंडागर्दी सामने आई है। ठेका कंपनी के कर्मचारियों को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल व पुनित शुक्ला कॉलेज निर्माण कर रहे कर्मचारियों के साथ अपशब्द कहते हुए जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों का बाल से खाल निकाल लेने की धमकी दिया है। वहीं दो मिनट उसे औकात दिखाने को कहा। हैरत तो तब हो गई जब जिलाध्यक्ष ने एक फोन पर दस हजार गुंडा बुलाने और जान से मारने की धमकी दी।