इसमें ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी व वायरल फीवर के मरीज शामिल होते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों में खासतौर पर सर्दी-खांसी व बुखार के साथ गले में जकडऩ की शिकायत भी देखने को मिल रही है।बीमारियों से बचने के लिए डॉक्टर लगातार मरीजों को सलाह के मुताबिक दवा लेने की सलाह दे रहे हैं। इसके बावजूद अस्पताल में संख्या बढ़ती जा रही है।