शिवराज सिंह के राज में कई घोटाले
अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह के राज में एक से बढ़कर एक कई घोटाले हुए। कांग्रेस ने इन मुद्दो को विधानसभा में उठाया । सिंह ने कहा डंपर घोटाला, व्यापम घोटाला, अवैध उत्खनन घोटाला, किसानों का समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों पर गोली चलवाने जैसे कई मुद्दे हैं। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस ने जनता के इन मुद्दों को लेकर संघर्ष किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कोई सुनने वाला नहीं हैं।