
Inspire Award science technology student
सिंगरौली. इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले से आठ छात्रों का चयन बाल वैज्ञानिक के लिए हुआ है। जिले के करीब दो सौ छात्रों ने अपने विचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की साइट पर अपलोड किए थे। जिसमें से इन आठ छात्रों का चयन हुआ है।
इन छात्रों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए 10 - 10 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। दिए गए विचार (आइडियाज) के आधार पर छात्र प्रोजेक्ट तैयार करेंगे। जिसकी प्रदर्शनी रीवा में 6 अगस्त को लगाई जाएगी। वहां छात्र अपने प्रोजेक्ट के साथ शामिल होंगे।
छात्रों का वैज्ञानिक गुण निखारने प्रयास
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने छात्रों के वैज्ञानिक गुण निखारने इंस्पायर अवार्ड के नाम से यह योजना तैयार किया है। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत देश के कोने - कोने से प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। यही वजह है कि इसमें पिछले वर्षों में तब्दीली की गई ।
रमसा प्रभारी डॉ. पीएन सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड में शामिल होने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी विभाग की साइट पर विज्ञान से संबंधित किसी भी विषय पर 200 शब्दों में अभिव्यक्ति को अपलोड करना होता है।
श्रेष्ठ अभिव्यक्ति देने वाले छात्र - छात्राओं का चयन होता है। बताया कि जिले से बहुत से छात्रों ने आइडियाज अपलोड किए थे। जिसमें से आठ का चयन हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका
सिंह ने बताया कि इन ऑठ छात्रों के बनाए गए प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी रीवा में लगेगी। वहां से चयनित छात्र को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका मिलेगा।
प्रदेश स्तर पर जिसका चयन होगा उसे राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले से एक छात्र का राष्ट्रीय पर चयन होता रहा है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक के रूप में जिले से छात्र शामिल होंगे।
रीवा में छह अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्रों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। उत्कृष्ट विद्यालय की थापर मेडम की देखरेख में बच्चे रीवा जाएंगे।
इन छात्रों को हुआ है चयन
शा.पूर्व माध्य. विद्या. तेलदह से मुशर्रत हुसैन पिता मो. सकील कक्षा सातवीं
शा.पूर्व माध्य. विद्या. शिवपुरवा से राजेश सिंह बैस पिता लोकनाथ बैस कक्षा नवमीं
शा.पूर्व माध्य. विद्या. रौहाल से गुडिय़ा सिंह पिता अजीत सिंह सातवीं
शा.उच्च. माध्य. विद्या. पजरेह से हिमांशी पनिका पिता त्रिवेणी प्रसाद पनिका छठवीं
शा.पूर्व माध्य. विद्या. बिन्दुल से कमलेश शाह पिता गुरुदयाल शाह छठवीं
शा.पूर्व माध्य. विद्या. तियरा से रोशन कुमार शाह पिता राधेश्याम शाह छठवीं
शा. उच्च. माध्य. विद्या. पडरी से अभय पटेल पिता चन्द्रमणि पटेल सातवीं
शा. उच्च. उत्कृष्ट विद्या. बैढऩ से हरिओम शाहू पिता रामगोपाल साहू कक्षा दसवीं
Updated on:
30 Jul 2018, 9:06 PM IST
Published on:
30 Jul 2018, 8:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.