दरअसल, पूरा मामला गीर छांदा का है। यहां पर सुजीत गुप्ता लिट्टी-चोखा की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर रोजाना की तरह विश्वनाथ सिंह गोड़ लिट्टी-चोखा खाने गए थे। पेमेंट करते वक्त 5 रुपए कम गए थे। जिसे उन्होंने बाद में देने का वादा किया। इसी बात से नाराज होकर दुकानदार ने उन्हें सड़क पर पटक दिया और लात-घूंसे बरसाने लगा। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया।