25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निगारी स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिता

एएसपी ने की तैयारी बैठक, एसडीएम सहित खेल प्रतिनिधि रहे मौजूद
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Suresh Mishra

•

Apr 29, 2016


सिंगरौली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने सिंगरौली महोत्सव के उपलक्ष्य में1 मई से होने जा रही खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को खेल प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम आशीष पाठक भी मौजूद थे। बैठक के बाद एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि तीनों ब्लॉक बैढन, चितरंगी एवं देवसर में क्रिकेट, वॉलीबाल, कबड्डी एवं बैडमिनटन की प्रतियोगिता होंगी।


बैढऩ ब्लाक की सभी खेल निगाही स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। बैडमिंटन खेल जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। टीम पंजीयन के लिए बैढऩ ब्लाक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के धीरज डोंगरे, वालीबाल के लिए सचिव जिला वालीबाल संघ राजेन्द्र वैश्य, सह सचिव बद्री नारायण वैश्य, सेक्रेटरी बैडमिंटन स्पोर्टस राजीव घोष, बैडमिंटन के लिए पंकज सिंह, कबड्डी खेल एवं क्रिकेट खेल के लिए विजयानन्द जायसवाल एवं आशीष शुक्ला करेंगें।


चितरंगी ब्लाक में ब्लाक समन्वयक जगदीश सिंह एवं देवसर ब्लाक की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन बरगवां में यूपी सिंह 1 मई तक पंजीयन कर टीम तैयार करेंगे। बैठक में जिला वालीबाल संघ के सचिव राजेन्द वैश्य, सह सचिव बद्री नारायण वैश्य, सिक्रेटरी बैडमिंटन स्पोटर्स राजीव घोष, कबड्डी खिलाड्ी पंकज ङ्क्षसह युवा सेल बैढऩ से जमुना सोनी, रजनीश धर द्विवेदी, इवेन्ट मैनेजर राकेश शुक्ला, केदार शुक्ला, फुटबाल प्रशिक्षक शैलेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक पीएसएम राकेश कुमार पटेल, सौरभ डोंगरे एवं धीरज डोंगरे उपस्थित रहे।