मतलब, इन सभी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए सस्ते दर पर खाद्यान दिया जाएगा। इस तरह से अब जिले की पात्रता सूची में दो लाख,40 हजार और 772 लोग जुड़ गये हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए गरीब परिवारों को सस्ते दर पर खाद्यान उपलब्ध कराती है। इस प्रणाली के माध्यम से चावल, गेहूं, नमक आदि सरकारी दुकानों से दिया जाता है।