30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कार्पियो की टक्कर से एक महिला की मौत

दूसरी महिला व उसका बेटा घायल ....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 20 Sep 2021, 1:45 AM IST

One woman killed, mother and son injured in car collision in Singrauli

One woman killed, mother and son injured in car collision in Singrauli

सिंगरौली. खुटार चौकी क्षेत्र के गड़हरा गांव में रविवार की शाम हुई एक और सड़क दुर्घटना में जहां एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। वहीं मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के शव का पंचनामा कर पुलिस जांच में जुटी है।

इधर, फरार स्कार्पियो वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया है कि दीपक शाह पिता रामकरण व उसकी मां सीतापति शाह पति रामकरण शाह सहित सोनमती शाह पिता गुलाब शाह सभी निवासी गड़हरा रविवार की शाम परसौना बाजार से घर वापस लौट रहे थे।

तभी परसौना-बरगवां मुख्य मार्ग स्थित गड़हरा के पास तेज रफ्तार बिना नंबर का स्कार्पियो वाहन का लापरवाह चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां मौके पर सोनमती शाह की मौत हो गई। वहीं दीपक शाह व उसकी मां सीतापति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लापरवाह फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।