2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगरौली में चार साल की मासूम से दुष्कर्म

घटना के बाद से आरोपी फरार है। 48 घंटे से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Vedmani Dwivedi

•

Updated: 10 Aug 2018, 1:51 PM IST

rape with four years girl

rape with four years girl

सिंगरौली. जिले के सरई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा लगने वाले आदिवासी नाबालिग ने चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। मामला बुधवार शाम का है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद गुरुवार को सामने आया।

पुलिस पास्को एक्ट और दुष्कर्म के मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव की चार साल की बच्ची कपड़े धो रही मांग के पास बैठी थी वहीं आरोपी भी नहा रहा था, बच्ची भी उसके साथ नहाने लगी। कुछ देर बाद आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया और वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची। तब तक नाबालिग आरोपी फरार हो यगा। बच्ची को प्राइवेट पार्ट में रक्तस्राव हो रहा था, वह वमुश्किल अपनी बात मां को बता पाई। बाद में गांव के सरपंच को बुलाकर पूरा मामला बताया।

इसके बाद पीडि़त पक्ष की ओर से गुरुवार को सरई थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सरई श्रीनाथ झरबड़े के अनुसार अभी आरोपी को पकडऩे के लिए जंगल में सर्चिंग की जा रही है।

48 घंटे बाद भी नहीं मिला आरोपी
घटना के बाद से आरोपी फरार है। 48 घंटे से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। सरई के आस - पास जंगल है। पुलिस यह मान रही है कि आरोपी यहीं छिपा होगा। जंगल में खोजबीन चल रही है। ऐसा भी हो सकता है कि आरोपी जंगल के रास्ते जिले से बाहर निकल गया हो। पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं। पीडि़ता के परिजन एवं गांव के लोग आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।