सिंगरौली. चुनाव ड्यूटी करके वापस थाना लौट रहे पुलिसकर्मी के साथ ट्रक चालकों ने लाठी-डंडे से मारपीट किया है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार शाम सिंगरौली-जयंत मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। इसे खुलवाने के लिए नियमित प्रक्रिया की तरह पुलिसकर्मी पहुंचे थे। लेकिन जाम खुलवाने के दौरान ट्रक चालकों ने पुलिसकर्मी से कहासुनी करने लगे। बात बढऩे के बाद ट्रक चालकों ने पुलिसकर्मी पर बेरहमी से लाठी-डंडा से हमला करने लगे। इस घटना के बाद मोरवा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।