तेलगवां तथा जयंत बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग
जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए मप्र एवं उप्र के सरहदी तेलगवां तथा जयंत बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाने पर भाजपा, कांग्रेस, बजरंग दल पार्टी चिन्ह युक्त नंबर प्लेट का उपयोग करते पाये जाने पर धारा 51/177, 114/177 एमव्ही एक्ट के तहत तथा अनाधिकृत रूप से हूटर लगाये जाने पर कुल 7 वाहनों के खिलाफ चालानी कारवाई कर 6 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। मौके पर उक्त पार्टी युक्त नंबर प्लेट तथा हूटर जब्त किये गये। इसी प्रकार पूर्व से लगे विभिन्न पार्टियों के पोस्टर को आदर्श आचार संहिता का पालन कराये जाने के उद्देश्य से हटाया गया। उक्त कार्रवाई एसपी के निर्देश पर विन्ध्यनगर टीआई अरूण कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी जयंत रामायण प्रसाद मिश्रा, एएसआई एनपी तिवारी, अशोक शर्मा, प्रआर रामबहोरी प्रजापति, अजीत सिंह, सुनील पाठक, आरक्षक अजय सिंह, प्रकाश शर्मा शामिल रहे।