सिरोही. जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में 18 कोरोना मरीज मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। जिले में 514 मरीजों की दो बार नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 131 मरीजों का उपचार चल रहा है। सीएमएचओ के अनुसार पिण्डवाड़ा शहर में नौ, पोसालिया में छह, शिवगंज, वीरवाड़ा, कोजरा में एक-एक मरीज मिला है। ऐसे में अब जिले में मरीजों की संख्या 654 मरीज हो गई है।