आबूरोड. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से शहर के दरबार स्कूल में रविवार को ब्लॉक की महिला शारीरिक शिक्षिकाओं व महिला कार्मिकों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आगाज हुआ। दस दिवसीय शिविर में महिला शिक्षिकाओं को कराटे, शरीर के नाजुक अंगों, विभिन्न फॉल (गिरने) की जानकारी दी गई। नोक, लॉक, हैण्ड मूवमेंट, बचाव के तरीके आदि की जानकारी दी जाएगी। बाल अधिकार अधिनियम, गुड व बेड टच, महिला सुरक्षा सम्बंधित चर्चा जेंडर समानता व सशक्तीकरण, किशोरावस्था का पोषण, बालिका के लिए प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के उद्घाटन में सीबीईओ दलपतराज पुरोहित ने शिक्षिकाओं को बताया कि पूर्ण अनुशासन में रहकर समय पर उपस्थित होकर यह टे्रनिंग लें व फिर विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को प्रदान करें। एसीबीईओ प्रभुदयाल मीणा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में यह प्रशिक्षण महिलाओं/बालिकाओं के लिए आवश्यक हैं। कंचन, अशोक धायल प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रभारी क्रांति राठौड़ समेत कई शिक्षिकाएं मौजूद थीं।