1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के 68 प्रकरण दर्ज, 52.63 लाख का जुर्माना वसूला

- अभियान के तहत 15 मई से 7 जून तक की गई कार्रवाई, 14 जून तक जारी रहेगा सघन जांच अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat pandey

•

Updated: 9 Jun 2022, 2:59 PM IST

,,,

सिरोही. अभियान के अंतर्गत 15 मई से 7 जून तक विभिन्न कार्रवाई कर वसूली जुर्माना राशि व जब्त किए वाहन।,सिरोही. अभियान के अंतर्गत 15 मई से 7 जून तक विभिन्न कार्रवाई कर वसूली जुर्माना राशि व जब्त किए वाहन।,सिरोही. अभियान के अंतर्गत 15 मई से 7 जून तक विभिन्न कार्रवाई कर वसूली जुर्माना राशि व जब्त किए वाहन।,सिरोही. अभियान के अंतर्गत 15 मई से 7 जून तक विभिन्न कार्रवाई कर वसूली जुर्माना राशि व जब्त किए वाहन।

सिरोही.खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए खान विभाग के साथ राजस्व, वन, पुलिस एवं परिवहन विभाग का सहयोग लेकर सिरोही जिले में गत 15 मई से चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत 7 जून तक 68 प्रकरण दर्ज कर 52.63 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभियान 14 जून तक चलेगा।

अभियान के लिए जिला कलक्टर के आदेशानुसार दो दल गठित किए हुए हैं। ये दल सम्पूर्ण जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध राउण्ड-द-क्लाॅक आकस्मिक जांच कर रहे हैं। सिरोही में अभियान के तहत 15 मई से 7 जून तक कुल 68 प्रकरण दर्ज कर जुर्माना राशि वसूल की गई।

जिले की पांचों तहसीलों में यह हुई कार्रवाई

सिरोही : तहसील क्षेत्र में 15 मई से 7 जून तक संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 9 प्रकरण बनाकर 9 वाहनों को जब्त किया गया। 2 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बधित पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई तथा 6,86,090 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई।

पिण्डवाड़ा: संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 12 प्रकरण बनाकर 13 वाहनों को जब्त किया गया। 4 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बधित पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई तथा 13,02,950 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई।

रेवदर : संयुक्त कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण बनाकर 9 वाहनों को जब्त किया गया। 3 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई तथा 6,85,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

शिवगंज : संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 9 प्रकरण बनाकर 7 वाहनों को जब्त किया गया। 7 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बंधित पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई तथा 7,62,650 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई।

आबूरोड : संयुक्त कार्यवाही में कुल 4 प्रकरण बनाकर 5 वाहनों को जब्त किया गया। 1 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट सम्बधित पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई है तथा 3,27,200 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई।

इन्होंने बताया ...

जिला कलक्टर के निर्देशन में संयुक्त दलों ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण के कुल 68 प्रकरण दर्ज कर 52 लाख 63 हजार 492 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। 17 प्रकरणों में प्रथम सूचना रिपोर्ट संबधित पुलिस थानों में दर्ज करवाई गई।

- लक्ष्मीनारायण, खनि अभियन्ता, सिरोही