5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हवा’ में ही अटके हैं7000 आवेदन

अंग्रेजी शराब की दुकानों लिए 2400 व देसी शराब के समूहों के लिए करीब ३३०० आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। ऑनलाइन अटके आवेदनों के आने का सिलसिला बना हुआ है। इसके लिए कार्यालय में अलग-अलग कम्प्यूटर सैट स्थापित कर कार्मिक लगाए गए हैं, ताकि समय पर सत्यापन हो सके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 16 Mar 2017, 9:54 AM IST

7000 applications are stuck in

7000 applications are stuck in

शराब की दुकानों के लिए आवेदन जमा कराने का अंतिम दौर चल रहा है, लेकिन जितने आवेदन सत्यापित हो चुके हैं उससे ज्यादा आवेदन हवा में ही अटके हुए हैं। अभी तक करीब साढ़े पांच हजार आवेदन सत्यापित किए जा चुके है, जबकि ७००० आवेदन ऑनलाइन ही है। इनकी हार्ड कॉपी जमा होने पर ही सत्यापित हो सकेंगे। उधर, आवेदन जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार तक करीब तेरह हजार आवेदन ऑनलाइन जमा हो चुके है। हार्ड कॉपी जमा करने के लिए विभाग में
अलग-अलग काउंटर लगाए है।
जमा कर रहे हार्ड कॉपी
अंग्रेजी शराब की दुकानों लिए 2400 व देसी शराब के समूहों के लिए करीब ३३०० आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। ऑनलाइन अटके आवेदनों के आने का सिलसिला बना हुआ है। इसके लिए कार्यालय में अलग-अलग कम्प्यूटर सैट स्थापित कर कार्मिक लगाए गए हैं, ताकि समय
पर सत्यापन हो सके।
आधे में अकेला आबू
गुजराती पर्यटकों की आवाजाही हर समय रहने से माउंट आबू व आबूरोड पर ठेकेदारों की नजर है। अभी तक माउंट आबू के लिए सर्वाधिक आवेदन जमा हुए हैं। सत्यापित किए कुल २३३८ में से आधे आवेदन अकेले माउंट आबू के है। इसके बाद आवेदकों का ज्यादा रूझान आबूरोड पर है। शिवगंज व सिरोही शहर को लेकर रुचि कम दिख रही है।
आज शाम तक जमा होंगे आवेदन
जिला आबकारी अधिकारी मोहनराम पूनिया ने बताया कि आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।अभी तक करीब ७००० आवेदन ऑनलाइन ही अटके पड़े हैं। काफी आवेदनों का सत्यापन हो चुका है तथा आवेदन जमा होने का सिलसिला अभी बना हुआ है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि गुरुवार शाम ६ बजे तक है। हार्ड कॉपी शुक्रवार शाम ६ बजे
तक जमा कराई जा सकेगी।