15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में 80 यूनिट हुआ रक्तदान, युवाओं को अधिकाधिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित

तलहटी-आमथला मित्र मंडल के तत्वावधान में तलहटी तिराहे पर आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गयातलहटी-आमथला मित्र मंडल के तत्वावधान में तलहटी तिराहे पर आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया
less than 1 minute read
Google source verification
शिविर में 80 यूनिट हुआ रक्तदान, युवाओं को अधिकाधिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित

शिविर में 80 यूनिट हुआ रक्तदान, युवाओं को अधिकाधिक रक्तदान के लिए किया प्रेरित

आबूरोड. तलहटी-आमथला मित्र मंडल के तत्वावधान में तलहटी तिराहे पर आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में विधायक जगसीराम कोली व समाराम ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। साथ ही अधिकाधिक युवाओं के इस कार्य से जुडऩे का आह्वान किया। रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने व्यवस्था को सम्भाला। मुखरी माता मंदिर के महंत सीताराम, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल, बीके जगदीश, प्रताप भाई, राजकुमार, आरआई चंपत सिंह, पटवारी महावीर सिंह, सुशील मीणा, रोटरी क्लब के राजेंद्र बाकलीवाल व ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेंद्रसिंह, राजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, दशरथसिंह, प्रवीण राठौड़, सलमान खान, नरेंद्र सिंह, मनीष सिंघल, गणेश बंजारा, हडमंत सिंह समेत कई रक्तदाता मौजूद थे।

शिविर में एक पुत्री के रक्तदान करने पर उसके रक्तवीर पिता को सम्मानित किया गया। रोटरी ग्लोबल ब्लड बैंक व मित्र मंडल तलहटी-आमथला, टैक्सी यूनियन तलहटी के सदस्य उपस्थित थे।

बाइक चोर से मिली चोरी की एक अन्य बाइक, आरोपी को भेजा जेल

आबूरोड. रीको पुलिस के गत दिनों दो बाइके चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी से पीसी रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अम्बाजी से एक बाइक चोरी करने की वारदात कबूली है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सियावा गांव से बाइक को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात्रि चन्द्रावती के पास हाइवे क्रॉसिंग सियावा के चुलिया फली निवासी सदाराम गरासिया को एक अवैध छुरी व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से पीसी रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में अम्बाजी थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी करने की बात कबूली गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी से सियावा स्थित एक होटल से बाइक को बरामद किया। आरोपी की पीसी रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग